कृष्ण की जन्मस्थली

Share this post

✍️ देवभूमि न्यूज 24

ममता सक्सेना | आर्यावर्त पर्वमाला – 111*

“यमुना किनारे बसी है, प्यारी मथुरा नगरी,
जहाँ जन्मे थे कान्हा, जहाँ बजी बांसुरी।

कंस के कारागार में, जन्मा वो नंदलाल,
जिसके दर्शन को तरसे, सारा जग संसार।

मथुरा की गलियों में, राधे-राधे गूंज है,
कण-कण में बसा यहाँ, मोहन का ही रूप है।

विश्राम घाट पर देखो, यमुना आरती होती,
दीपों की रोशनी में, नगरी सारी खोती।

द्वारकाधीश का मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि धाम,
लेता जो यहाँ आके, बनते बिगड़े काम।

मथुरा की मिट्टी में भी, प्रेम की खुशबू है,
हर दिल में यहाँ आज भी, कान्हा की जादू है।

गोकुल, वृंदावन, बरसाना, इसके ही तो द्वार हैं,
ब्रज की इस धरती पर, होते चमत्कार हैं।

मथुरा तो है स्वर्ग से भी, प्यारी और न्यारी,
जहाँ बसी है कृष्ण की, लीला सबसे प्यारी।”

– ममता सक्सेना
कोसीकलां (मथुरा)

देवभूमि न्यूज 24
धर्म अध्यात्म, लेख,कविता, कहानियां, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579