सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें बुधवार, 18 नवंबर 2026

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

1. मनीला में ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त, महान नेता और सख्त इंसान बताया।

2. ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: मोदी की तारीफ के साथ ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख दिखाया। कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।

3. मनीला से दिल्ली लौटे पीएम मोदी: 49वें आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली लौटे। आज ब्रिटेन के प्रिंस विलियम से करेंगे मुलाकात।

4. आज मंत्रिपरिषद के साथ पीएम मोदी की बैठक: प्रधानमंत्री मोदी आज मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना।

5. राहुल गांधी ने शिव-पार्वती की तस्वीर साझा की: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर पलटवार करते हुए कहा कि नफरत छोड़नी चाहिए।

6. राहुल गांधी का अमेरिका में केंद्र सरकार पर हमला: राहुल गांधी ने भारत के आर्थिक संकट की कगार पर होने का दावा किया। बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा।

7. राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी में विनाशकारी भस्मासुर जैसी प्रवृत्ति होने की बात कही।

8. सोनिया गांधी के संस्मरण पर भाजपा की प्रतिक्रिया: भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को आत्मघाती बताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस के पुराने कृत्य उजागर हो रहे हैं।

9. एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली: सुप्रीम कोर्ट अब 9 दिसंबर को एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। विपक्ष की दो अर्जियों पर सुनवाई स्थगित।

10. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की फटकार: अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं। विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने को लेकर सीजेआई की आलोचना पर भी टिप्पणी।

11. CRPF ने सुरक्षा व्यवस्था की सख्ती: कुलगाम आतंकी हमले के बाद जवानों की सुरक्षा बढ़ाई गई। ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर रोक के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनना अनिवार्य।

12. कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़: जंगलपोरा इलाके में गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी। दो दिन पहले एक आतंकी मारा गया था।

13. योगी के हिंदू मतदाताओं के गायब होने वाले बयान पर आयोग का जवाब: चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाताओं के आंकड़े जाति और धर्म के आधार पर जारी नहीं किए जाते।

14. मथुरा में भाजपा अध्यक्ष की नेताओं को दो टूक: मंत्री, विधायकों और सांसदों की गलतियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी ने गतिविधियां तेज कीं।

15. आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत: हाईकोर्ट ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रिहाई के निर्देश दिए। 31 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया था।

16. भारत 2027 में अमेरिका से खरीदेगा 27.5 लाख टन LPG: अरामको, शेवरॉन समेत चार कंपनियों को टेंडर मिला। इससे मध्य पूर्व पर निर्भरता कम करने की तैयारी।

17. दिवाली के बाद महंगाई का झटका: स्मार्टफोन के दाम 18 प्रतिशत और टीवी के दाम 7 प्रतिशत तक बढ़े। फ्रिज, बिस्किट और नमक के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका।

18. इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक पोस्ट पर लगेगी लगाम: मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आपत्तिजनक सामग्री को फिल्टर करने की तैयारी में। सरकार ने एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा था।

19. धोनी को लेकर IPL में बड़ा बदलाव: खबरों के मुताबिक, एमएस धोनी IPL से संन्यास लेकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटर बनेंगे। 19 सीजन में टीम को पांच खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

20. रूस का सैन्य विमान साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त: ट्रांसपोर्ट विमान में सवार 17 लोगों की मौत की खबर। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579