श्रीराम मंदिर (देईजी साहिबा) में होगा धार्मिक आयोजन, 25 नवंबर को भंडारे के साथ संपन्न होगा कार्यक्रम
रघुवीर सिंह तोमर,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
पांवटा साहिब (सिरमौर) पांवटा साहिब में श्रीराम सेवा समिति (रजि. नंबर HPCD-45940) के सौजन्य से 24 और 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर (देईजी साहिबा) में द्वितीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन श्री महंत नागा बाबा चेतन गिरी महाराज, महंत गौरी शंकर आश्रम सेंज, जिला कुल्लू की अगुवाई में संपन्न होगा।
समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को प्रातः 8 बजे यमुना घाट से श्रीराम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे आंजभौज क्षेत्र के धनला मंदिर से शिरगुल महाराज की पवित्र छड़ी का आगमन होगा।
वहीं, 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन किया जाएगा। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा शुरू किया जाएगा।
श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी भक्तजनों के सहयोग और सहभागिता से इस आयोजन को सफल बनाया जाएगा।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








