देश-विदेश और राज्यों की प्रमुख खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

21 नवंबर 2026 | शनिवार

  1. निखिल गुप्ता को 20 साल की जेल: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत ने निखिल गुप्ता को 20 साल की सजा सुनाई।
  2. भारत आए पाकिस्तानी मंत्री का बयान: बोले- उम्मीद है, दोबारा गिला-शिकवा नहीं करेंगे, हमारा आना-जाना जारी रहेगा।
  3. पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल: डायमंड हार्बर के विवादित आईसी प्रेसनजीत कर और एसडीपीओ विजय कुमार यादव का तबादला।
  4. 50 हजार की रिश्वत का मामला: कूचबिहार में रेस्तरां को फायर लाइसेंस दिलाने के नाम पर रिश्वत की किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये लेते दमकल विभाग के दो अधिकारी गिरफ्तार।
  5. विद्यासागर सेतु रहेगा बंद: रविवार सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक रखरखाव कार्य के चलते पुल पर आवागमन बंद रहेगा।
  6. कोलकाता मेट्रो यात्रियों को राहत: रविवार को मेट्रो नियमित रूट पर ही चलेगी। मरम्मत का पहले घोषित कार्यक्रम रद्द।
  7. गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व: भारत से 3,091 सिख श्रद्धालु वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे। श्रद्धालुओं को वीजा जारी।
  8. ChatGPT की मदद से मिली सफलता: सोनभद्र पुलिस ने 19 साल पुरानी तस्वीर को नई शक्ल देकर पांच साल से लापता महिला को राजस्थान के चूरू में खोज निकाला।
  9. मुश्किल में स्पाइसजेट: आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी के पास कथित तौर पर सिर्फ 13 विमान बचे। उड़ानों में देरी और रद्द होने पर DGCA ने जवाब मांगा।
  10. दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा कड़ी: 60 दिनों के लिए ड्रोन और लेजर लाइट पर प्रतिबंध लगाया गया। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
  11. आजम खान ने जताया दुख: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर आजम खान बोले- मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती।
  12. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दी बहस की चुनौती: बोले- पांच मिनट में भैया टोपी उतारकर भाग जाएंगे।
  13. उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई: दवा के अवैध नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए FSDA ने 7.57 करोड़ रुपये की दवाएं सीज कीं।
  14. अनंत सिंह ने दामाद को दिया करोड़ों का तोहफा: मोकामा के विधायक ने तिलक समारोह में दामाद को करीब तीन करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर भेंट की। नदवां से पटना तक निकला महंगी गाड़ियों का काफिला।
  15. शादी तय होते ही ब्लैकमेलिंग का आरोप: उत्तर प्रदेश में फेसबुक पर दोस्त बनी युवती पर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप। दोबारा पैसे मांगने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज करा ई

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579