शिमला जिला के उपमंडल सुन्नी में एयर रेड संबंधी सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

उपमंडल सुन्नी में उपमंडलाधिकारी (नागरिक), सुन्नी के पर्यवेक्षण में एयर रेड संबंधी सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई, जिसमें होमगार्ड, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अभ्यास का उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में आपातकालीन तैयारियों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था का आकलन करना था। प्रतिभागियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर जाने की प्रक्रिया तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

मॉक एक्सरसाइज के दौरान एयर रेड सायरन बजाया गया तथा बिजली आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट का अभ्यास भी किया गया। यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में संबंधित विभागों की तैयारियों एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने में मदद मिली

देवभूमि न्यूज 24
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579