कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
शिलाई(सिरमौर)भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
इस सूची में खास तौर पर सिरमौर जिला की सभी 5 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
पच्छाद (अनु० जाति)* – श्री रणवीर सिंह (जिला महामंत्री)
नाहन- श्री सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
श्री रेणुका जी (अनु०जाति)* – श्री साकेश शर्मा (पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा)
पांवटा साहिब – श्री रामेश्वर शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा)
शिलाई – श्री पवन चौधरी (प्रदेश सचिव ओबीसी मोर्चा)
शिलाई विधानसभा की जिम्मेदारी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री पवन चौधरी को दी गई है।
पूरे प्रदेश की जारी सूची :-
प्रदेश में अन्य जिलों में बिलासपुर, सोलन, चंबा, नूरपुर, देहरा, पालमपुर, कांगड़ा, महासू और शिमला जिलों के प्रभारियों की सूची भी जारी हुई है।
बिलासपुर में झंडूता से श्री स्वतंत्र सांख्यान (प्रदेश प्रवक्ता), घुमारवीं से बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर से नवीन शर्मा, श्री नैना देवी जी से राकेश गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।
सोलन जिले में अर्की से रविन्द्र परिहार, नालागढ़ से नरेंद्र ठाकुर, दून से सुरेन्द्र ठाकुर, सोलन (अनु०) से ओ पी गांधी और कसौली से संजीव टिका को प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह चंबा जिले की 5 सीटों, कांगड़ा और पालमपुर की सभी सीटों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। शिमला जिले में कसुम्पटी, शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण के प्रभारी भी घोषित किए गए हैं।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि ये सभी प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को गति देंगे।
जारीकर्ता – डॉ राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश
देवभूमि न्यूज 24
देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ने के लिए देखते रहे
समाचार, विज्ञापन:9816216579








