- पीएम मोदी बोले कोई AI आपका रोजगार नहीं छीन सकता। लखनऊ में ITI विद्यार्थियों के दीक्षांत समारोह में कहा कि जिसके पास कौशल है, उसकी जरूरत हमेशा बनी रहेगी।
- मोदी ने कहा एक साल पहले सोना न खरीदने की अपील की थी। देशवासियों ने कम सोना खरीदा। अब लोग कह रहे हैं कि आपकी बात मानकर पैसे बच गए।
- भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज। भाजपा ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा विपक्ष ने इस उपलब्धि पर आंखें मूंद रखी हैं।
- जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना। कहा भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
- पोकरण में एंटी-टैंक मिसाइल का प्रदर्शन। 8 किलोमीटर दूर तक टैंक को तबाह करने में सक्षम मिसाइल एक ही लेजर बीम से दो मिसाइलें दाग सकती है। इसे अडानी समूह ने बनाया है।
- NEET पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय। इनमें NTA के तीन विशेषज्ञ भी शामिल हैं। दिल्ली की अदालत में आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया। 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई होगी।
- ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया था। भारत के बढ़ते प्रभाव को रोकने की मंशा का अमेरिकी पैनल की रिपोर्ट में खुलासा होने का दावा।
- मणिपुर में मिलावटी शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने इसे सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया।
- क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल। उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में विशेष सदस्य बनाया गया। इससे पहले हरभजन सिंह को पंजाब चुनाव में जिम्मेदारी मिलने की खबर आई थी।
- भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल। ओबीसी मोर्चा में 10 नए राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किए गए। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम भी सूची में शामिल।
- भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत। ट्रक और क्रूजर की टक्कर में हादसा हुआ। परिवार खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहा था।
- नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह आज पहली बार भारत आएंगे। राम और सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन का उद्घाटन कल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।
- बांग्लादेश में हिंसा भड़की। हसीना समर्थकों के 50 घरों को आग के हवाले किया गया। प्रधानमंत्री रहमान की पार्टी के नेताओं की हत्या के बाद पूर्व सांसदों के घरों पर भी हमले हुए।
- भारत ने पहली पारी 720 रन पर घोषित की। न्यूजीलैंड के खिलाफ 352 रन की बढ़त बनाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़े।
- मौसम का बदला मिजाज: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, झारखंड में तूफान अकवान के चलते बारिश। रांची में 20 उड़ानें रद्द। तमिलनाडु में शीतलहर का असर, ऊटी में तापमान पहली बार 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579








