वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज है वैकुंठ चतुर्दशी, पूजा से पहले नोट कर लें जरूरी सामग्री-डॉ दीपक दुबे

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

⭕वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना को समर्पित है. साल 2026 में यह पर्व 23 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

वैकुंठ चतुर्दशी की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है. ऐसे में अगर आप भी इस दिन व्रत रखने वाले हैं, तो पूजा से पहले जरूरी सामग्रियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि पूजा के दौरान किसी भी चीज की कमी न रह जाए.

🪔वैकुंठ चतुर्दशी पूजा के लिए नोट कर लें सामग्री की लिस्ट
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर
  • शिवलिंग या भगवान शिव की तस्वीर
  • पूजा की चौकी
  • पीला और सफेद कपड़ा
  • फूल और फूलों की माला
  • पीला चंदन और सफेद चंदन
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • रोली
  • हल्दी
  • कलावा
  • धूप और अगरबत्ती
  • दीपक
  • घी और तेल
  • दीपक जलाने के लिए बाती
  • कपूर
  • फल
  • मिठाई
  • पंचामृत
  • बेलपत्र
  • धतूरा
  • आक के फूल
  • भस्म
  • गंगाजल
  • दूध
  • सुपारी
  • पान

🪔वैकुंठ चतुर्दशी पूजा विधि
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
वैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें.

🚩पूजा स्थल तैयार करें:- सबसे पहले पूजा की चौकी पर पीला और सफेद कपड़ा बिछाएं. इस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा और भगवान शिव का शिवलिंग या तस्वीर स्थापित करें.

🚩भगवान विष्णु की पूजा करें:- भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद उन्हें पीला चंदन, अक्षत, फूल, तुलसी दल, फल और मिठाई अर्पित करें. धूप और दीप जलाकर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें.

🚩भगवान शिव की पूजा करें:- शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, सफेद चंदन, फल, मिठाई और भस्म चढ़ाएं. भगवान शिव को फूल और फल अर्पित कर उनकी आराधना करें.

🚩दीपदान और मंत्र जाप करें:- भगवान विष्णु और भगवान शिव के सामने दीपक जलाएं. इसके बाद दोनों देवताओं के मंत्रों का जाप करें और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें.

🚩आरती और प्रसाद वितरण करें:- अंत में भगवान विष्णु और भगवान शिव की आरती करें. परिवार के सदस्यों में प्रसाद बांटें.

देवभूमि न्यूज 24
धर्म संस्कृति, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों के लिए पढ़ते रहिए
समाचार, विज्ञापन:9816216579

           *🚩हरिऊँ🚩*
             🙏🏻🙏🏻🙏🏻

💐💐💐💐💐💐💐💐💐