*देवभूमि न्यूज 24*
🪦शास्त्रों के अनुसार, सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है. सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है. मान्यता है कि भोलेनाथ बेहद सरल स्वभाव के हैं और सच्ची श्रद्धा से की गई छोटी सी पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं.
यही वजह है कि सोमवार के दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. अगर आप भी जीवन की बाधाओं से मुक्ति और शिव कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के ये विशेष ज्योतिषीय उपाय आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन आसान और अचूक उपायों को करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
📿1. मानसिक शांति के लिए
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर मानसिक तनाव और अस्थिरता बनी रहती है. इसे ठीक करने के लिए सोमवार के ब्रह्म मुहूर्त या प्रदोष काल में शिवलिंग का पूजन करें. इसके साथ ही •21 बेलपत्रों पर सफेद चंदन से •’ॐ नमः शिवाय’ लिखकर अर्पित करें. इसके बाद वहीं बैठकर शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें. सोमवार के दिन इस उपाय को करने से न सिर्फ चंद्रमा मजबूत होता है, बल्कि मन भी शांत रहता है.
📿2. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
वैवाहिक जीवन में मधुरता और अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए यह उपाय अत्यंत फलदायी है. इसके लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल का अभिषेक करें, फिर गौरी-शंकर रुद्राक्ष अर्पित करें. महादेव को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं. इसके बाद शाम के समय (प्रदोष काल) में सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध या चांदी का दान करें. ऐसा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और दांपत्य जीवन सुखद रहता है.
📿3. आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति के लिए
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो गन्ने के रस का यह उपाय चमत्कारिक सिद्ध हो सकता है. इसके लिए सोमवार के दिन सूर्योदय के समय शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें. शाम को शहद की धारा अर्पित करें. रुद्राक्ष की माला से •’ॐ नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का जाप सुबह-शाम करें. इससे धन आगमन के नए रास्ते खुलने लगते हैं.
📿4. व्यापार में उन्नति और करियर में ग्रोथ के लिए
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
कारोबार में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए पंचामृत का प्रयोग विशेष माना गया है. ऐसे में सोमवार के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें. अभिषेक के बाद तांबे के पात्र में थोड़ा सा पवित्र दूध भर लें और उसे अपने कार्यस्थल या दुकान पर •’ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए छिड़कें. सोमवार के दिन इस उपाय को करने से व्यापार में आ रही आर्थिक बाधा दूर होती है और उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं.
📿5. धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
घर में बरकत और नकारात्मकता को दूर रखने के सोमवार के दिन शिवलिंग पर अक्षत (साबुत चावल), सफेद चंदन, धतूरा और गंगाजल अर्पित करें. इसके साथ ही कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर महादेव को चढ़ाएं और बाद में तिल का दान कर दें. इतना करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
देवभूमि न्यूज 24
धर्म अध्यात्म, देश दुनिया, गांव देहात की खबरों को पढ़ने के लिए देखते रहे
समाचार, विज्ञापन:9816216579
♿जय_महाकाल♿
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱








