सुबह की देश-प्रदेश की बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 23 नवंबर 2026 | सोमवार

  1. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का पहला भारत दौरा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात। नेपाल को आर्थिक मदद और हवाई मार्ग मिलने की उम्मीद, वहीं भारत को निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं।
  2. राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर आज सुनवाई। पिछली सुनवाई में CJI ने कहा था- हमें कोई धमका नहीं सकता। 12 अक्टूबर को विपक्ष ने निकाला था मार्च।
  3. भारत में बढ़ीं डिजिटल सुविधाएं, 83 फीसदी घरों में इंटरनेट की पहुंच। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के 40 फीसदी जेन-जी युवाओं को अब भी ईमेल की सुविधा उपलब्ध नहीं।
  4. शशि थरूर का नोटबंदी पर निशाना, बोले- नोटबंदी बड़ी चोरी थी। GTA-6 गेम के 13 साल बाद आने का जिक्र करते हुए भारत में अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर भी उठाए सवाल।
  5. ‘फैसलों पर सवाल उठाइए, संस्थाओं पर नहीं’, शिमला में बोले मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत।
  6. उत्तर प्रदेश चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस की दिल्ली में आज बैठक। कांग्रेस तीन चरणों में अपना दावा पेश करेगी।
  7. परिसीमन बिल को लेकर NDA को 45 सांसदों की कमी का दावा। सांसद संजय राउत ने राजनीतिक दलों में टूट की संभावना जताई।
  8. परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष की रणनीति पर मंथन। विपक्ष के सामने एकजुटता बनाए रखने की चुनौती।
  9. तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार नीम के पेड़ से टकराई। हादसे में आठ लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
  10. बिसलेरी के पानी के नमूनों में कथित तौर पर मिले खतरनाक रसायन। ब्रोमेट और हाइड्रोकार्बन को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी।
  11. नवंबर में कमजोर पड़ी सर्दी की रफ्तार। अगले दो महीनों में भी सामान्य से अधिक रह सकता है तापमान, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट।
  12. यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना।
  13. भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट गिरे। कॉन्वे और रचिन पवेलियन लौटे, भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत।
  14. ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- बातचीत नाकाम रही तो नए साल के बाद फिर करेंगे हमला। तेहरान पर बातचीत टालने का लगाया आरोप।

देवभूमि न्यूज 24 | देश दुनिया गांव देहात की खबरों को पढ़ते रहिए | समाचार, विज्ञापन: 9816216579