शिलाई में भाजपा के पांच परिवार कांग्रेस में शामिल :हर्षवर्धन ने किया स्वागत

Share this post

शिलाई में भाजपा के पांच परिवार कांग्रेस में शामिल :हर्षवर्धन ने किया स्वागत

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई

शिलाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन चौहान के शिलाई पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया हर्षवर्धन चौहान उप नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस संचालन कमेटी के सदस्य मनोनीत होने के बाद शिलाई क्षेत्र में पहले दौरे पर कार्यकर्ताओं ने शिलाई विश्राम गृह में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जिनमे जरवा के राजेन्द्र सिंह, कुहन्ट से मोहिराम,सुंदर वर्मा,तुलसी राम व जासु राम शामिल है हर्षवर्धन चौहान ने फूलमाला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन चौहान के शिलाई पहुंचने पर बाजार में रैली निकाल कर स्वागत किया