शिलाई के हेमराज राणा को समाज सेवा क्षेत्र में दून प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

Share this post

शिलाई के हेमराज राणा को समाज सेवा क्षेत्र में दून प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर

विश्व प्रेस दिवस पर सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के दून प्रेस क्लब द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह में समाज सेवा एवं अन्य उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोतो को पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री चौधरी सुखराम द्वारा सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में उप मंडलाधिकारी विवेक महाजन और पुलिस उपमंडल अधिकारी वीर बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि रहें
इस अवसर पर शिलाई के एक युवा हेमराज राणा को सामाजिक कार्यो के लिए ऊर्जामंत्री सुखराम चौधरी ने स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर पुरुस्कृत किया

नई ऊर्जा का हुआ संचार

हेमराज राणा कहते है सम्मानित किए जाने से गर्व महसूस हो रहा है जिससे भविष्य में समाज एवं क्षेत्र के लिए नई उर्जा का संचार हुआ है हेमराज राणा ने दून प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया है