कफोटा वन परिक्षेत्र के जामना बीट में वन कर्मी की मौत
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के फॉरेस्ट रेंज कफोटा के तहत जामना बीट पर तैनात वनकर्मी कल्याण सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी कांडों की एक दुर्घटना में मौत हुई है। यह दुर्घटना उस समय पेश आई जब जामना के नजदीक जंगलों में आग लगी हुई थी व वनकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वनकर्मी गिर गया व सड़क पर पड़े पत्थर के ऊपर उसका सिर लगा। जिस कारण से उसके सिर पर गहरी चोट आई।
परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा वनकर्मी को आनन-फानन में उत्तराखंड के निजी लेहमन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां उपचार से पूर्व ही वनकर्मी की मृत्यु हों गई । वनकर्मी के शव को पावंटा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। कफोटा रेंज अधिकारी बस्तीराम ने बताया कि वनकर्मी कल्याण सिंह की पांव फिसलने के बाद सर में चोट लगी, जिस कारण उसकी ड्यूटी दौरान ही मौत हो गई।