मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के “भान्जा” सम्बोधन से प्रसन्न नई कर्मचारी पेंशन योजना संघ :-
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने सिरमौर जिला के हरिपुर धार में मुख्यमन्त्री द्वारा सिरमौर के युवाओं को “भांजे व भांजियों ” के सम्बोधन पर प्रसन्नता एव्ं आभार व्यक्त किया। राज्य उपाध्यक्ष सुनिल तोमर,जिला महासचिव डॉक्टर एम के कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर एव्ं सभी खण्ड अध्यक्षो ने संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि इस सम्बोधन के बाद सभी प्रकार की भ्रांतियों एव्ं गलतफहमियों पर विराम लग गया हें। मुख्यमन्त्री के इस सम्बोधन से सरकार ओर कर्मचारियों के मध्य टकराव पैदा करवाने वाले सभी राजनेतिक एव्ं गैर राजनेतिक ताकतो को करारा जबाव मिला हें ।
नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जहां एन पी एस कर्मचारियों के कल्याण के लिय पूर्व 4 वर्षो में मुख्यमन्त्री द्वारा कीय गये कार्यो के लिए आभार व्यक्त करता है जिनमे सेवाकाल में देहांत एव्ं अपंगता पर मिलने वाले लाभ 2003 से 2017 के मध्य सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को देहांत अनुदान का लाभ मुख्य हें अब आशा हैकि शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली के लिय गठित समिति की बेठ्क में सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिय उचित कदम उठायेगी।