हरिपुरधार में डेली नीड्स शाप से अवैध शराब बरामद

Share this post

हरिपुरधार में डेली नीड्स शाप से अवैध शराब बरामद

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला की पुलिस चौकी हरिपुरधार की टीम ने एक गुप्त सुचना के आधार पर पेट्रोल पंप हरिपुरधार के नज़दीक एक डेली नीड्स शॉप पर रेड की तो उक्त दूकान से 25 बोतलें देसी शराब फार सेल इन हरियाणा बरामद हुई । पुलिस ने हरिपुरधार निवासी दुकानदार के खिलाफ एच पी एक्साइज एक्ट 2011की धारा 39 के तहत मुकदद्मा दर्ज किया गया है