एकल विद्यालय अभियान अंचल शिलाई,का वार्षिक अंचल स्वाभिमान उत्सव एवं सम्मान समारोह
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई में एकल विद्यालय अभियान द्वारा अंचल स्वाभिमान उत्सव एवं वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह चौहान महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जिला सिरमौर एवं अध्यक्ष हाटी कर्मचारी कल्याण समिति गिरिपार जिला सिरमौर रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में शीला नेगी प्रधान ग्राम पंचायत शिलाई तथा सेवानिवृत जिला रोजगार अधिकारी गुमान वर्मा,समाजसेवी एवं अधिवक्ता आबकारी और कराधान सुरेंद्र हिंदुस्तानी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर
मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह चौहान ने एकल द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए
लोगों को प्रेरित किया।पश्चिमोत्तर प्रभाग के प्रभाग सचिव एवं दक्षिण हिमाचल संभाग के केंद्रीय प्रतिनिधि विजय कंवर तथा सभा अभियान प्रमुख सुनील ठाकुर और अंचल अभियान प्रमुख नारदा ठाकुर ने एकल अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि एकल अभियान द्वारा देश के एक लाख विद्यालयों में संचालित किए जा रहे एकल विद्यालयों और चार लाख गांव में चलाई जा रही विविध गतिविधियों के माध्यम से पंचमुखी शिक्षा की अलख जगाई जा रही है।शिक्षित भारत,समर्थ भारत,स्वाभिमानी भारत,स्वावलंबी भारत और वैभवशाली भारत के ध्येय को लेकर चलने वाले एकल अभियान द्वारा नगर संगठन और ग्राम संगठन के समन्वय से देश के ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा,संस्कार,जागरण,आरोग्य,ग्राम विकास के अतिरिक्त भी कई सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं
जो स्वामी विवेकानंद जी के उस उद्घोष को परिलक्षित करते हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि शिक्षा ही वास्तव में मुक्ति का साधन है और विद्यार्थी यदि किसी कारण विद्यालय तक नहीं पहुंच पाए तो विद्यालय को उस तक पहुंचना चाहिए।
सेवानिवृत जिला रोजगार अधिकारी गुमान वर्मा और समाजसेवी सुरेंद्र हिंदुस्तानी,चतर ठाकुर ने एकल को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए सेवा व्रतियों और समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस पुनीत अभियान में तन मन धन से सहयोग करने वाले समाज सेवियों,व्यवसाइयों,समिति सदस्यों तथा दानदाताओं को अंचल अभियान समिति और सेवा व्रतियों के द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में अंचल शिलाई के अंतर्गत पड़ने वाले सभी ग्रामीण संचों के ग्राम समिति अध्यक्ष,सदस्य,आचार्य और विद्यार्थी भाग लिया
बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के आचार्यों,ग्राम समिति सदस्यों,व्यास कथाकारों और सत्संग प्रमुखों को सम्मानित किया गया।संच स्वाभिमान उत्सवों में अभियान का सहयोग करने वाले प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों,समाज सेवियों और अभियान समिति सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
इनमें मुख्य रूप से संच स्वाभिमान उत्सव संच कफोटा की मुख्य अतिथि रही जिला परिषद वार्ड कमरऊ की जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान जिन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख की सहयोग राशि अभियान को अर्पित की,विशिष्ट अतिथि बलबीर सेवग जिन्होंने इक्कीस हजार की सहयोग राशि अभियान को समर्पित की,संच स्वाभिमान उत्सव संच टिंबी की मुख्य अतिथि रही आशा तोमर ,विशिष्ट अतिथि रही श्यामा ठाकुर,पूर्व में संच स्वाभिमान उत्सव कफोटा के मुख्य अतिथि रहे सुरेंद्र हिंदुस्तानी,जिला परिषद वार्ड शिल्ला के जिला परिषद सदस्य माम राज शर्मा,युवा उद्यमी जगदीश तोमर,सेवानिवृत जिला रोजगार अधिकारी गुमान वर्मा,संच स्वाभिमान उत्सव हरिपुरधार,बोगधार आदि के सहयोगी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियां एकल विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और पढ़ाने वाले आचार्यों के द्वारा प्रस्तुत की गई।
अंचल महिला प्रभारी श्यामा ठाकुर ने मंच संचालन के दौरान देशभक्ति से प्रोत दोहों और कविताओं से खूब वाह वाही और तालियां बटोरी।