प्रदेश भर के लिपिकों की कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया लटकी-अशोक राणा

Share this post

प्रदेश भर के लिपिकों की कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया लटकी-अशोक राणा

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

हर साल अप्रैल माह में लिपिकों की कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया नही हो पा रही है स्थानन प्रक्रिया रुक गई है सत्र के शुरू में लिपिक से कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया करने में उच्च शिक्षा विभाग नाकाम रहा है प्रदेश के हजारों लिपिक यह उम्मीद कर रहे है कि लिपिक से कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया सूची अप्रैल माह में जारी होगी मगर विभाग की कछुआ चाल से यह सपना टूट रहा है लिपिकों का आरोप है कि लिपिक से कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया का सारा डाटा विभाग के पास पड़ा हुआ है
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिलाई इकाई के अध्यक्ष अशोक राणा व समस्त कार्यकारिणी ने उच्च शिक्षा निदेशक से अपील की है कि जिन लिपिकों को 5 वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा हो चुका है उन सभी के आवेदन कनिष्ठ सहायक स्थानन प्रक्रिया सूची के लिए एक सप्ताह के अंदर मंगवा लिए जाए ताकि समय से लिपिकों को कनिष्ठ सहायक के पद पर स्थान व अन्य लाभ मिलते रहे |