सिरमौर युवा कांग्रेस की पुलिस पेपर लीक मामले में क्रमिक भूख हड़ताल
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन
जिला सिरमौर युवा काँग्रेस प्रदेश मे पुलिस पेपर लीक को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर है जिसमें युवा कांग्रेस सिरमौर मांग कर रही हैं
प्रदेश के डीजीपी को तुरन्त हटाया जाए।और जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में की जाए ।अभ्यर्थियों को न पकड़कर उन लोगों को पकड़ा जाए जिन अधिकारियों की निगरानी में पेपर लिया गया और उन्ही की निगरानी में लीक किया गया । इस मौके पर विशेष तौर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी युवाओं को सहयोग करने के लिए उपस्थिति रहें।
प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया जी और जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाल्टा ने सयुंक्त बयान मे कहा कि जब तक प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को न्याय न मिले और प्रदेश के डीजीपी को न हटाया जाएं और जिन पुलिस के अधिकारियों ने पेपर लीक करवाया है उन्हें न पकड़ा जाए उन्होंने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस की क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।इस मौके पर दर्जनों युवा कांग्रेस साथी उपस्थित रहें । जिसमें पार्षद राकेश गर्ग , मनीष राणा , देश राज लबाना , अमित, विकास कंवर,नरेंद्र तोमर ,वीरेंद्र पासी,शेरजंग, अमन, शकील अहमद, हिमेश, बिटटू, राहुल आदि साथी मौजूद रहे।