क्या श्री अमिताभ बच्चन भारतीय गणतंत्र के महामहीम राष्ट्रपति नहीं बन सकते?
राजीव शर्मन
देवभूमि न्यूज डेस्क
भारतीय गणतंत्र के महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी का चुनाव माह जुलाई में सन्निकट आ रहा है। भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर इस समय नये राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के नये नये क्यास लगाये जाने लगे हैं
अभी तक नये भावी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी को लेकर कोई भी नाम सामने नहीं आया है। विश्वस्त जानकार सूत्रों का यह मानना है कि हो सकता है कि एन डी ए सरकार ने एक बार पुनः श्री राम नाथ कोविंद जी को पुनः राष्ट्रपति बनवाने की अंदरूनी तौर पर पूर्ण तैयारी कर ली है। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू जी को भी राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की कोशिश की जा रही है।
ऐसे में एक नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी का भी सामने आया है। सत्ता के माहिरों का मानना है कि राष्ट्रपति के चुनाव बारे अभी से कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। अमिताभ बच्चन राष्ट्रपति पद के निर्विवाद उम्मीदवार सिद्ध हो सकते हैं। अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता देश विदेश में भी सर्वोपरि है। ऐसे में अगर अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका मनोनयन निर्विरोध निर्वाचित होने का भी निश्चित माना जा रहा है। काबिले गौर है कि अमिताभ बच्चन की भारत में लोकप्रियता अद्वितीय है। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के घोटाले अथवा अपराधिक मामलों का भी कोई आक्षेप नहीं है। हालांकि सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा जी ने तो पिछले राष्ट्रपति के चुनाव में भी श्री अमिताभ बच्चन जी की उम्मीदवारी को लेकर सार्वजनिक व्यानबाजी कर दी थी।
इस बार शायद श्री अमिताभ बच्चन जी का नाम राष्ट्रपति की उम्मीदवारी को लेकर नम्बर वन पर चल रहा है। अमिताभ बच्चन जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने पर बहुत कम विरोध सामने आयेगा। ऐसे में अमिताभ बच्चन जी का राष्ट्रपति पद पर निर्विरोध निर्वाचित एवं आसीन होने की सम्भावना सौ फीसदी सही सिद्ध हो सकती है।
अब जबकि राष्ट्रपति महोदय का चुनाव जुलाई माह में होने वाला है।
देखना है कि क्या सचमुच भारत के सदी महानायक अमिताभ बच्चन जी भारत के महामहीम राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं अथवा नहीं?
यह तो एन डी ए की आगामी राष्ट्रपति की चुनावी रणनीति पर ही निर्भर करेगा। बहरहाल देखें, जुलाई माह तक कौन कौन राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने अथवा बनवाने हेतु सत्तापक्ष और विपक्ष की कसौटी पर खरा उतरने में कामयाब होता है?
अपनी अल्पमति अनुसार तो अमिताभ बच्चन जी भारतीय गणतंत्र के महामहीम राष्ट्रपति बनने की सभी योग्यताएं और समर्थन जुटाने में निर्विवाद विजयी उम्मीदवार सिद्ध हो सकते हैं। आईए! इंतजार करते हैं कि रायसीना हिल्स में भारतीय गणतंत्र का महामहीम राष्ट्रपति कौन बनेगा?