शिमला में पी एम मोदी की रैली मे खालिस्तानी झंडा फहराने पर इनाम की घोषणा

Share this post

शिमला में पी एम मोदी की रैली मे खालिस्तानी झंडा फहराने पर इनाम की घोषणा

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

शिमला में 31 मई को होने वाली प्रधानमंत्री रैली में आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस के मुखिया गुरपतवन्त पन्नू ने फिर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को एक लाख इनाम देने की घोषणा की है
सोशल मीडिया पर वायरल किए सन्देश में पन्नू ने कहा है कि 31 मई को रिज मैदान शिमला में प्रधानमंत्री की होने वाली रैली में जो खालिस्तानी झंडा फहराएगा और मोदी से सवाल पूछेगा उसे इनाम दिया जाएगा
स्मरण रहे कि आतंकवाद संगठन के मुखिया मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को धमकी दे चुका है इस बार दिए सन्देश में कहा गया है कि 6 जून को सिख फार जस्टिस दिवस मनाने को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने फोर्स तैनात की है जबकि यह उनका अधिकार है जिसे वह लेकर रहेंगे
इससे पूर्व आतंकी संगठन ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ऑडियो सन्देश में रिज पर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी थी
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विदेश जाने के दौरे की सूचना देने वाले को 25 हजार डॉलर देने की बात कही थी जिसके बाद धर्मशाला के विधानसभा गेट व परिसर में खालिस्तानी झंडे लगाने का मामला सामने आया जिसमे पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है जिसके बाद पुनः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी मिली थी कि पंजाब के मोहाली में होने वाला हमला शिमला पुलिस मुख्यालय में भी हो सकता है सिख फार जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मोहाली में हुए धमाके की जिम्मेवारी ली थी