प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ ने की मुख्य अध्यापक व प्रवक्ता स्कूल न्यू की पदोन्नति मांग
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन
प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक संघ सिरमौर की जिला कार्यकारिणी ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द हेड मास्टर पदोन्नति सूची व प्रवक्ता स्कूल न्यू की सूची जारी की जाए संघ के जिला प्रधान सीता राम पोजटा एवं जिला सचिव मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कंवर जिला उपाध्यक्ष वृजेश अत्री जिला मीडिया प्रभारी सत्यपाल चौहान ने बताया शिक्षा विभाग द्वारा प्रवक्ता स्कूल न्यू पदोन्नति सूची दो-दो वर्ष के उपरांत निकाली जा रही है नवंबर 2019 में पदोन्नति संबंधित आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए थे
परंतु विभाग ने पदोन्नति सूची अप्रैल 2021 में निकाली उसके उपरांत न तो कोई अनुपूरक सूची और न ही कोई मुख्य सूची निकाली गई इस दौरान उनका संघ कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों व सरकार से भिन्न भिन्न अवसरों पर मिले परंतु उसके उपरांत भी विभाग का सुस्त रवैया वैसे ही जारी रहा जबकि स्कूलों में सैकड़ों की संख्या में प्रवक्ता स्कूल न्यू के पद खाली पड़े हैं शिक्षा विभाग में 50% पद सीधी भर्ती से व 50% पद पदोन्नति प्रक्रिया द्वारा भरे जाते हैं कई विषयों में पदोन्नति प्रक्रिया से मात्र 35 से 40% पद ही भरे गए हैं जिसके चलते बहुत से टीजीटी अध्यापक बिना पदोन्नति प्राप्त किए ही सेवानिवृत्त हो गए अब तो शिक्षा विभाग माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति से संबंधित समयबद्ध फैसलों की भी अवमानना कर रहा है फैसले में माननीय उच्च न्यायालय ने 7 अप्रैल तक इतिहास विषय की पदोन्नति सूची जारी करने के निर्देश दिए थे परंतु विभाग द्वारा सूची जारी नहीं की गई अतः संघ मुख्यमंत्री जी व शिक्षा मंत्री जी से गुजारिश करता है कि हेड मास्टर व प्रवक्ता स्कूल न्यू की पदोन्नति सूची यथाशीघ्र जारी करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दे कर शिक्षकों को अनुगृहीत करें इस अवसर पर शिक्षा खंड शिलाई के प्रधान दिनेश कुमार मालवीया, पावंटा साहिब शिक्षा खण्ड प्रधान सुरेश कुमार शर्मा, माजरा शिक्षा खण्ड प्रधान महेंद्र सिंह ,राजगढ़ शिक्षा खण्ड प्रधान रणजीत सिंह,शिक्षा खण्ड नोहराधार के प्रधान अशोक कुमार, शिक्षा खण्ड संगड़ाह के प्रधान ज्ञान चंद, शिक्षा खण्ड ददाहु के प्रधान राकेश कुमार ,शिक्षा खण्ड बकरास के प्रधान कपिल चौहान ,शिक्षा खण्ड सतोंन के प्रधान कमलेश तोमर, शिक्षा खण्ड काफोटा के प्रधान आतमा राम चौहानआदि उपस्थित रहे!