कफोटा कालेज के साप्ताहिक एन एस एस शिविर का पंचायत प्रधान नरेश तोमर ने किया शुभारम्भ

Share this post

कफोटा कालेज के साप्ताहिक एन एस एस शिविर का पंचायत प्रधान नरेश तोमर ने किया शुभारम्भ

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय काफोटा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का विधिवत शुभारंभ प्रधान ग्राम पंचायत बल्दवा नरेश तोमर किया गया। यह शिविर अविरल सात दिनों तक चलेगा जिसका मार्गदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो o दिनेश शर्मा कर रहे है। इस शिविर में 27 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश तोमर प्रधान ग्राम पंचायत बल्दवा जबकि विशेष अतिथि के रूप में धनवीर सिंह (पी टी ए प्रधान) रहे । इन्होंने सभी स्वयंसेवको को अनुशासन व दृढ़ संकल्प का विचार दे कर सभी स्वयं सेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने विभिन्न प्रतुतियां दी। इस कार्यक्रम में प्रो o रमेश शर्मा कार्यवाहक प्राचार्य प्रो o दिनेश शर्मा, प्रो o सतपाल , दिनेश पुंडीर, राहुल शर्मा व विकेश शर्मा उपस्थित रहे।