सोलन में सारथी संस्था ने किया पर्यावरण सप्ताह पर कवि सम्मेलन
देवभुमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर, सोलन
सारथी संस्था की ओर से पर्यावरण सप्ताह के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि व लेखक डॉ. प्रेमलाल गौतम ने की। इस मौके पर विभिन्न कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया। इस कवि सम्मेलन का मंच संचालन सत्येन ने किया।
सपना :
इक दिन ऐसा आएगा जब मानव मानव को खाएगा।
न बचेगी हरियाली, न बचेगी खेतों में गेहूं की बाली
तो मानव कैसे भोजन पकाएगा।
इसलिए वक्त रहते संभल जा ऐ मानव
वरना तेरी ही हानी होगी
इस महाविनाश की भारी कीमत तुझे चुकानी होगी
शालिनी :
आग लगी है जो जंगलों में
फैल रहा है खूब प्रदूषण
आओ इसे फैलने से बचाएं
हम सब कोई कदम उठायें
आओ पर्यावरण बचाएं।
मोनिका :
पर्यावरण जागरूका फैलाते चलो
लोगों को पेड़ लगाने के लिए बताते चलो
अपने इरादों को और मजबूत बनाते चलो
रेखा :
व्यक्तित्व का निर्माण धरा से
व्यक्ति की पहचान धरा में
जो खुद को खोजे प्रकृति में
वही सही पहचान बनाए धरा में।
यशपाल कपूर :
बूंद बड़ी मतवाली है, भरती धरा की प्याली है।
नरेंद्र शर्मा :
ऐ मानव, तेरे अन्धविश्वास ने ,मेरा अस्तित्व ही मिटा दिया
मैं तो जन्मा था तेरे लिए, मैं समर्पित था तेरे लिए पर
धर्म की आडऋ में तूने विनाश का तांडच मचा दिया।
डॉ. नरेंद्र शर्मा
हे मानव तू युद्ध लडऩे वाले देशों के पक्ष और विपक्ष के चक्कर में मत पड़
डॉ. जीआर साहिबी
हवा चली बर्फ झड़ी लेकिन कुछ याद आया
डॉ. प्रेम लाल गौतम
रही न वन की निविडता विहगी विहग से कह रही है
मलयशीत समर वन में उस गति से न बह रही है।