जम्मू-कश्मीर के कुलग्राम जिला में आतंकवादियों ने बैंक कर्मचारी की गोली मार कर की हत्या

Share this post

जम्मू-कश्मीर के कुलग्राम जिला में आतंकवादियों ने बैंक कर्मचारी की गोली मार कर की हत्या

देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक बार टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है. यहां आतंकी लगातर हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. गुरुवार को आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी. इस हमले में बैंक मैनेजर विजय कुमार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे. इससे पहले आतंकियों ने कुलगाम में ही हिंदू महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
अधिकारियों ने जानकारी में बताया किइलाकाई देहाती बैंक में कार्यरत कर्मी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां विजय कुमार ने दम तोड़ दिया बताते चले कि घाटी में आतंकवादियों द्वारा लगातार सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है पुलिस के अनुसार इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है
कश्मीर अल्पसंख्यक फोरम ने कुलग्राम में बैंककर्मी की हत्या की निंदा की है साथ में उन्होंने फैसला लिया कि शुक्रवार से घाटी से सामूहिक पलायन करेंगे सरकार ने उनके लिए कोई विकल्प नही छोड़ा है