मंडी जिला में अष्टांगयोग विद्या का प्रतीक श्री सिद्ध गुफ़ा योग साधन आश्रम श्री मांडव्य नगर
देवभूमि न्यूज डेस्क
मंडी
नेपाल वासी दादा गुरु श्री राम लाल जी महाराज ने भारत के विभिन्न राज्यों में योग प्रचार प्रसार किया। इस दौरान उन्होंने योग आश्रमों की स्थापना की। इन आश्रमों में ,श्री सिद्ध गुफ़ा संवाईं एत्मादपुर-आगरा ,छहर्टा आश्रम अमृतसर व ऋषि केश आश्रम हरिद्वार प्रसिद्ध है।
महाप्रभु श्री राम जी महाराज के भारतवर्ष में लाखों अनुयायियों की बहुलता आज भी विद्यमान है। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी मुख्यालय का पुरानी मंडी योग साधन आश्रम भी इसी तर्ज पर निर्मित करवाया गया है। प्राचीन श्री मांडव्य नगर छोटी काशी जिला मंडी के पुरानी मंडी स्थित श्री योग साधन आश्रम अष्टांगयोग विद्या की पवित्र अध्ययन स्थली है। इस योग साधन आश्रम का निर्माण योगिराज अनन्त विभूषित श्री 1008 श्री चंद्र मोहन जी महाराज के सानिध्य में योग साधन आश्रम मंडी ने सम्पन्न करवाया था। श्री सिद्ध गुफ़ा संवाईं धाम एत्मादपुर आगरा के मार्ग दर्शन में इस आश्रम को संचालित किया जा रहा है।
योग साधन आश्रम पुरानी मंडी में सदानीरा व्यास नदी समीप स्थित है। वर्तमान में सिद्ध योग परम्परा के श्री सदगुरू देव 1008 डा० दास लाल शर्मा आचार्य के निर्देशन व मार्ग दर्शन में इस योग साधन आश्रम को संचालित किया जा रहा है।
आजकल यहां श्री सिद्ध गुफ़ा संवाईं के व्यवस्थापक एवं आदरणीय गुरुदेव श्री दास लाल शर्मा आचार्य जी का शुभागमन 4 जून को हो रहा है। योग साधना शिविर सम्भवतः 8 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
इसमें नित्य प्रति प्रातःकालीन जीवन तत्व योग साधना का अभ्यास साधकों को करवाया जायेगा। पांच दिवसीय योग शिविर में विभिन्न साधकों को अष्टांगयोग की विधिवत योग दीक्षा भी आचार्य ब्रह्मचारी डा०दास लाल शर्मा जी द्वारा प्रदान की जायेगी।
आजकल योग साधन आश्रम पुरानी मंडी में आचार्य श्री दास लाल शर्मा जी के शुभागमन पर योग साधन आश्रम में योग साधना शिविर आयोजित करने की जोरदार तैयारियां चल रही है। वर्तमान में योग साधन आश्रम पुरानी मंडी की व्यवस्था बहन विद्या शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में की जा रही है। बहन विद्या शर्मा जी इस योग साधन आश्रम की आजीवन सेवादार है
मंडी जिला में अष्टांगयोग विद्या का प्रतीक श्री सिद्ध गुफ़ा योग साधन आश्रम श्री मांडव्य नगर तथापि उन्होंने ने ही इस योग साधन आश्रम को स्थापित एवं निर्मित करवाने हेतु जमीन दान में उपलब्ध करवाई थी। वर्तमान में पुरानी मंडी योग साधन आश्रम में विभिन्न योग गुरु भाई बहनों के अपार सहयोग से यहां पूरे वर्ष योग साधना शिविर आयोजित किए जाते हैं।
पांच दिवसीय योग शिविर में योग साधन आश्रम पुरानी मंडी में बाहर से आने वाले योग साधकों को आश्रम में आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।
*राजीव शर्मन*