ऊना जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में पर्यावरण पौधारोपण संरक्षण का विशेष कार्यक्रम
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
ऊना ज़िला के अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में पर्यावरण संरक्षण के तत्वावधान में छात्र छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य दलवीर सिंह की रहनुमाई में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के सैंकड़ों हर्बल और फूलदार पौधों का सैंकड़ों की तादाद में रोपण किया गया।
सीनीयर सैकेंडरी स्कूल ज्वार के परिसर के चप्पे-चप्पे में विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण का उल्लास देखते ही बनता था।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार के समस्त स्टाफ ने भी छात्र छात्राओं के साथ भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वयं भी पौधारोपण करके एक साकारात्मक सहकारिता का संदेश गूंजायमान किया।
अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य दलवीर सिंह ने कहा कि आज प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। आने वाला समय विना आक्सीजन के जीवन को बहुत बड़ी महाचुनौती है।
ऐसे में हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए युद्ध स्तर पर पौधारोपण के जरिए पर्यावरण को हर हालत में शुद्ध करना है।
प्रधानाचार्य की आज्ञा का अक्षरशः पालन करते हुए छात्र छात्राओं ने भी अपने अपने घरों से एक एक, दो दो पौधों को रोपित करने हेतु अपने साथ लाया था।
यही नहीं छात्र छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों व अपने घरों से देशी गोबर खाद का एक एक भरी थैली का इंतेजाम करके अपनी अपनी सार्थक भागीदारी भी सुनिश्चित कर डाली।
प्रधानाचार्य दलवीर सिंह ने अपने स्तर पर सैंकड़ों पौधों को रोपित करवाने की समुचित व्यवस्था प्रबंधन उपलब्ध करवाया था।
आज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में सैंकड़ों पौधों का एक साथ पौधारोपण का हर्षोल्लास का उत्सव सबमें पर्यावरणीय संरक्षण का एक सरस संदेश संचारित करने में पूर्णरुपेण सफल सिद्ध हुआ।
एक-दो महीनों के कार्यकाल में प्रधानाचार्य दलवीर सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में एक जबरदस्त विकासोन्मुखी कायाकल्प योजनाओं को क्रियान्वित करवाने में पूरी मेहनत व लग्न से एक सरस संचार करवाया है।
समस्त छात्र छात्राओं व सारे स्टाफ ने प्रधानाचार्य का तहेदिल से साधुवाद और बधाई भी दी।
*राजीव शर्मन्*