शिमला में आरोग्य भारती द्वारा इम्युनिटी बर्धक किट का किया निशुल्क वितरण

Share this post

शिमला में आरोग्य भारती द्वारा इम्युनिटी बर्धक किट का किया निशुल्क वितरण

देवभुमि न्यूज डेस्क
शिमला

आरोग्य भारती की शिमला जिला ईकाई द्वारा 5-15
वर्ष के बच्चों को निशुल्क बाल रक्षा किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।सरस्वती विद्या मंदिर विकास नगर शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल माननीय राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्वायत्त संस्था आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद सरिता विहार नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा समिति भी सह आयोजक रही। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदय द्वारा धंनवंतरी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। से किया। श्रीमती मीनाक्षी सूद द्वारा धंनवंतरी वंदना का गायन किया गया।अतिथियों का स्वागत करते हुए आरोग्य भारती शिमला जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 5-15 वर्ष की आयु के बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली बाल रक्षा किट को अपने कर-कमलों द्वारा द्वारा वितरित किया। राज्यपाल ने आरोग्य भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आरोग्य भारती आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को जागरुक करने का श्रेष्ठ काम कर रही है।सभी चिकित्सा पद्धतियों को साथ लेकर स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य तंत्र का आरोग्य भारती का मुहिम सभी को सुलभ तथा प्रभावी सेवाएं विकसित करने में कारगर साबित होगा।
अपने उद्बोधन में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने कहा कि आरोग्य भारती सभी चिकित्सा पद्धतियों को साथ लेकर सेवा में रुचि रखने वाले तथा आरोग्य के प्रति जागरूक लोगों को साथ लेकर आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरण का कार्य कर रही है जिसमें स्वस्थ जीवन शैली उचित और समय पर आहार खाना भोजन, ऋतु के अनुसार अपना रहन-सहन तथा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स , मोबाइल , इंटरनेट, केबल, टेलीविजन, लैपटॉप आदि का संयमित प्रयोग कैसे करना है चाहिए। इन सब के साथ- साथ प्रकृति के साथ सामंजस्य और संतुलन कैसे बनाना है ,इसके प्रति आम लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही है। जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रहें, अपने परिवार को स्वस्थ रखें, अपने गांव- समाज को स्वस्थ रखें और इस तरह पूरा राष्ट्र स्वस्थ रखा जा सकता है। स्वस्थ राष्ट्र ही सुदृढ़ और सशक्त राष्ट्र बन सकता है। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के संयुक्त निदेशक डॉ उमेश वसंत तागड़े एवं डीन प्रोफेसर महेश व्यास ने बाल रक्षा किट के महत्व, उपयोग एवं लाभ के विषय में जानकारी प्रदान की। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन केस्टा इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए डॉ अजय सिंह नेगी ने महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जी , आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित , आरोग्य भारती की जिला शिमला इकाई तथा स्थानीय लोगों का कार्यक्रम को सफल बना कर उत्साह बढ़ाने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने ने हिमाचल शिक्षा प्रबंधन समिति का भी आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थीयों , उनके अभिभावकों तथा शिमला के प्रबुद्ध नागरिक ने भाग लिया।इसके अतिरिक्त
डॉ कृष्ण देव शर्मा, सचिव आरोग्य भारती शिमला, डॉ अनिल ठाकुर, डॉ ऐ एस नेगी, डॉ अभिषेक भारद्वाज,श्री रोहिताश चंद्र, श्रीमती सुषमा कुठियाला, श्री सुरेश गुप्ता, श्री अरविंदर, श्री कमल नयन,श्री सुरेश शर्मा,श्री विजेन्द्र धवन, श्री ऋषभ शर्मा, श्रीमती मनिंदर कौर, श्री निर्मल कुमार,श्री सूरत राम सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन
डॉ अजय नेगी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री जवाहर कौल । शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।