नशे की लत के चलते उधार लिए रुपये न लौटाने पर ब्लेड से गला काटकर कर दी हत्या
देवभुमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दो भाइयों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पहले युवक को पकड़कर पीटा, फिर ब्लेड से गला रेत दिया. आरोपियों को जब लगा कि उसमें अभी भी जान है तो वह उस पर ईंट और पत्थर मारते रहे. फिर वहां से फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.जिसके चलते आरोपियों की धरपकड़ हो सकी
पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और नरेंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई. नरेंद्र अपनी दिव्यांग मां के साथ आदर्श नगर इलाके में रहता था.
सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली. दोनों आरोपी मौके से फरार थे. लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है. पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल काली के रूप में हुई. जबकि, हमला करने वाला दूसरा आरोपी उसका भाई रोहित काली है.
पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि नरेंद्र को नशे की लत थी और वह उससे बार-बार उधार मांगता रहता था. लेकिन रुपए वापस नहीं कर रहा था. जब ये बात राहुल ने भाई रोहित को बताई तो दोनों ने मिलकर नरेंद्र को मार डाला.