पर्यावरण संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है सभी दें
अपना योगदान :डॉ. सैजल
देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर ,सोलन
सोलन की स्वयंसेवी सस्था सारथी ने पर्यावरण सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। रविवार को समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न
प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने सारथी स्वयंसेवी संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस संस्था में अधिकतर सदस्य प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं और रिटायरमेंट के बाद वह पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण आज का ज्वलंत विषय हैं और इसका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि विकास होना चाहिए, लेकिन विकास पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्लोवल वार्मिंग बढ़ रही है, ग्रीन कवर कम हो रहा है। इसके लिए विश्व, देश व राज्यस्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो।
इस मौके पर सारथी संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रिटायर आईएफएस अधिकारी डॉ. जीआर साहिबी ने विश्व में पर्यावरण के खतरे और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुरूषोतम चौधरी ने भी बताया कि पर्यावरण का संरक्षण कैसे किया जा सकता है। उन्होंने पौधरोपण के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया।
इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष सुभाष सकलानी ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला।
पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़ा सोलन…
रविवार को जागरूकता मैराथन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सोलन शहर के स्कूली बच्चों व युवाओं ने इस मैराथन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मैराथन में करीब 200 युवाओं ने भाग लिया। मैराथन को सोलन की अंतरराष्ट्रीय मैराथन रनर कल्पना परमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन की अगुवाई सोलन कॉलेज के प्रो. दीपक गुप्ता ने की।
मैराथन विजेताओं को किया डॉ.सैजल ने सम्मानित
पर्यावरण सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ.राजीव सैजल ने मैराथन में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
मैराथन सीनियर केटेगरी (ब्वॉयज) में टिंकू शर्मा पहले, विशाल राजपूत दूसरे और रविंद्र तीसरे स्थान पर, जबकि इसी वर्ग के गल्र्स में निकिता, आंचल व प्राची क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बॉयज में लक्की, मनीष व आरजू और गल्र्स में रिद्धिमा, सान्वी व भूमिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी किया सम्मानित
पर्यावरण सप्ताह के तहत 3 जून को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन के कनक भारद्वाज ने पहला, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की टीया ठाकुर ने दूसरा और एसडी स्कूल की पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इन विजेताओं को भी मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सम्मानित किया।
उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन को किया सम्मानित..
सारथी संस्था ने पर्यावरण सप्ताह के समापन अवसर पर सोलन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने इस मौके पर इंटरनेशन मैराथन रनर कल्पना परमार को खेलों के क्षेत्र में देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन पर सारथी संस्था ने उत्कृष्ट कार्य सम्मान से नवाजा। कल्पना वल्र्ड मास्टर गेम्स में भाग लेने वाली हिमाचल की एकमात्र महिला धावक है।
इस मौके पर सोलन की नीलम राजपूत को सामाजिक उत्कृष्ट कार्य सम्मान दिया गया। नीलम शिक्षा क्रांति मंच से पर्यावरण संरक्षण एवं सवद्र्धन के लिए दस वर्षों से काम कर रही हैं। वह अपने पति दीपक मेहता के साथ प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती पर भी कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर दुधारू पशु सुधार सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, बघाट बैंक के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता पवन गुप्ता, बघाट बैंक के निदेशक संजीव गुप्ता, भाजपा नेत्री मीना ठाकुर, सपरून पंचायत की प्रधान रेणू, सारथी वेल्फेयर सोसायटी सोलन के अध्यक्ष सुभाष सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जीआर साहिबी, महासचिव अनिल भनोट, कानूनी सलाहकार ब्रिजेेश सकलानी,वरिष्ठ सदस्य पुरूषोतम चौधरी, शिक्षा क्रांति संस्था के अध्यक्ष सत्येन, नीलकंठ समेत अन्य मौजूद रहे।