शिलाई काँग्रेस का लाधिमहल में जनसम्पर्क अभियान: विधायक हर्षवर्धन का हुआ जोरदार स्वागत
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शिलाई मण्डल कांग्रेस द्वारा शिलाई क्षेत्र के लाधिमहल में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत रास्त के गाँव खुबियाड में शिलाई लोकप्रिय विधायक ,उप नेता प्रतिपक्ष ठाकुर हर्षवर्धन चौहान का यहां पहुंचने पर खुबियाड गाँव के स्थानीय लोगों व महिलाओं ने माननीय विधायक का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान हर्षवर्धन चौहान ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया । ग्रामीणों की मांग पर खुबियाडी साँझा परांगण के लिए 1लाख और रास्त देवलां से खुबियाड तक सड़क को जोड़ने के लिए 2लाख रुपये देने की घोषणा की तथा रोनहाट से खुबियाड तक के सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने का वादा किया 
इस अभियान में शिलाई मण्डल अध्यक्ष सीताराम शर्मा , जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मस्तराम पराशर , जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव हरिराम शास्त्री, जगत राम शर्मा महासचिव शिलाई कांग्रेस कमेटी, जगत सिंह ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत नैनीधार, जितेन्द्र राणा सेवादल अध्यक्ष शिलाई गुमान सिंह नम्बरदार जी,लाल कुंदन सिंह , संत राम शर्मा जी पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शखोली , अरुण ठाकुर अध्यक्ष शिलाई युवा कांग्रेस,टिंकू जिंटा, बिलम सिंगटा, प्रकाश कन्याल, नागिन शर्मा ,ओम प्रकाश सिंगटा, चैन सिंह सिंगटा , अरुण शर्मा ,राजेश राणा ,वीरेंदर सिंह ,मदन रांटा,आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे ।