कफोटा महाविद्यालय के साप्ताहिक एन एस एस शिविर के समापन पर मुख्यातिथि रहे सुरेश सिंघा एस डी एम शिलाई

Share this post

कफोटा महाविद्यालय के साप्ताहिक एन एस एस शिविर के समापन पर मुख्यातिथि रहे सुरेश सिंघा एस डी एम शिलाई

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई

कफोटा राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उप मंडलाधिकारी शिलाई/कफोटा सुरेश सिंघा ने शिरकत की। इन्होंने सभी स्वयं सेवकों को सफलता हासिल करने के विभिन्न आयामों को सांझा किया। इन्होंने बताया कि किस प्रकार से किसी प्रशासनिक अधिकारी का पद प्राप्त किया जा सकता है। इन्होंने बताया कि विद्यार्थी को कठिन परिश्रम, उत्साह, आत्म विश्वास और पूरी लगन के साथ मेहनत से किसी भी पद को हासिल किया जा सकता है। इनके अद्भुत व्यकित्व से सभी स्वयं सेवक बहुत प्रभावित भी हुए। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के मुख्य संचालक प्रो o दिनेश कुमार शर्मा ने सात दिन की रिपोर्ट पेश की जिसमें उन्होंने बताया कि सभी स्वयं सेवकों ने निस्वार्थ तथा सहयोग की भावना से मिलजुल कर कार्य किया। साथ ही साथ इन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों से विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित किया गया जिनके अमूल्य ज्ञान से सभी स्वयं सेवक बहुत प्रभावित हुए । समारोह के दौरान स्वयं सेवकों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सात दिवसीय शिविर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। शिविर के दौरान उत्कृष्ठ सेवा के लिए मनोज ठाकुर को बेस्ट वॉलंटियर बॉयज तथा साक्षी ठाकुर को बेस्ट वॉलंटियर गर्ल के खिताब से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में प्रोo सतपाल, सूरत सिंह राणा, धनवीर सिंह (प्रधान अभिभावक शिक्षक संघ) व कँठीराम भी उपस्थित रहे।