पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह,अध्यक्ष राजा वडिंग के तीखे तेवर

Share this post

पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह,अध्यक्ष राजा वडिंग के तीखे तेवर

देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब /चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस में चल रहा अंतर्कलह का दौर अभी भी जारी है। बता दें कि कांग्रेस के कुछ नेता हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। राज्य में जहां पार्टी की छवि पिछड़ती हुई नजर आ रही है, वहीं पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी नियुक्ति पांच सालों के लिए पार्टी ने की है, परंतु चर्चा है कि 2 सालों बाद होने वाली लोकसभा चुनाव के बाद उनकी छुट्टी हो सकती है. जिसके मद्देनजर वडिंग ने कहा है कि वह आने वाले 2-3 सालों में ही ऐसा पक्का काम करके जाएंगे कि लोग उनको याद करेंगे और साथ ही हाईकमान को भी जवाब देना मुश्किल होगा। राजा वडिंग जिन्हें नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी प्रधान पद से हटाने के बाद कमान सौंपी गई हैं, ने हाईकमान को तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं