राहुल गांधी मंगलवार को आएंगे गांव मूसा, मूसेवाला के परिवार से करेंगे मुलाकात
देवभुमि न्यूज डेस्क
पंजाब
सिद्धू मूसेवाला ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। वे मानसा से चुनाव लड़े थे लेकिन आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार गए थे। 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट और हरियाणा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर अपने परिवार सहित मूसेवाला के निवास स्थान पर पहुंचे और मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए शोकग्रस्त परिवार को ढाढस बंधाया