जेलों में बंद अपराधियों की रिहाई को लेकर आतंकी ने दी पंजाब पुलिस डीजीपी को दी धमकी
देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब
पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा ने पंजाब के डीजीपी को धमकी दी है आतंकी प्रमुख जेलों पर हमले की फिराक में है जिसके चलते बी एस एफ अलर्ट हो गई है चार जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है
पंजाब में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की ओर से चारों जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वी के भंवरा ने जेल विभाग को सुरक्षा चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब की जेलों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वी के भंवरा को रिंदा ने चिट्ठी लिखकर इसको लेकर धमकी भी दी है। इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय की खुफिया विभाग ने भी राज्य की चार जेलों की सुरक्षा को खतरा बताया है। रिंदा ने यह धमकी जेलों में बंद कुछ प्रमुख अपराधियों की रिहाई को लेकर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कहा गया है कि पाकिस्तान में बैठा आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पंजाब की जेलों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। राज्य के बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना जिलों की जेलों में कुछ प्रमुख लोगों की रिहाई के लिए रिंदा ने यह योजना बनाई है।
केंद्र के खुफिया विभाग की ओर से कहा गया है कि यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों की ओर से दी गई है, इसलिए जेलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। रिंदा बब्बर खालसा इटरनेशनल का संचालक है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि इस योजना के जरिए जेलों में बंद कुछ गैंगस्टरों की रिहाई कर उन्हे पाकिस्तान लाना है। जहां से वह पंजाब और देश के दूसरे राज्यों में अशांति फैलाने के काम को पूरा करने की योजना बना सकें।
बढ़ाई गई जेलों की सुरक्षा
पंजाब में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली इस जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की ओर से चारों जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भंवरा ने जेल विभाग को सुरक्षा चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पुलिस नजर रख रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
अलर्ट हुई बीएसएफ
जेलों की सुरक्षा तोड़ने की धमकी के बाद पंजाब में तैनात बीएसएफ भी अलर्ट हो गई है। बठिंडा, फिरोजपुर, अमृतसर और लुधियाना जिलों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेलों के साथ ही शहरों की प्रमुख इमारतों पर भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। हर आने जाने वाले पर बीएसएफ पैनी नजर बनाए हुए है।