सोलन में प्राकृतिक संसाधन समिति कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन में प्रवेश

Share this post

सोलन में प्राकृतिक संसाधन समिति कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन में प्रवेश

वित्तीय लाभ व नियमित न करने को लेकर हड़ताल पर सोसायटी के कर्मचारी

प्रदेश के 230 सोसायटी कर्मियों ने लिया आज हड़ताल में हिस्सा

देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर,सोलन

वन विभाग की ओर से चलाई जा रही प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पहली जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वीरवार को उनकी हड़ताल 9वें दिन में प्रवेश कर गई। सोलन स्थित हैड़ ऑफिस के बाहर शांतिपूर्वक हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल में प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अनुबंध व दैनिकभोगी कर्मचारियों ने भी सोलन में शुरू हुई हड़ताल में भाग ले रहे हैं। वीरवार की हड़ताल में प्रदेशभर के 230 कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर संजय भट्टी की अध्यक्षता में विशेष सभा का आयोजन किया गया।
राज्य कार्यकारिणी किया किया भंग, नई कार्यकारिणी का चुनाव 16 को
वीरवार को सोलन में हुई विशेष सभा में एचपीएनआरएमएस की राज्य प्रधान चंपा ठाकुर को कर्मचारियों ने प्रधान मानने से इंकार कर दिया। उनका आरोप है कि चंपा ठाकुर न उनके साथ हड़ताल में है और न ही हड़ताली कर्मचारियों को कोई सहयोग कर रही है। चंपा ठाकुर व उनकी कार्यकारिणी को सभा ने भंग कर दिया है। एनआरएमएस के कर्मचारियों से संबंधित पत्राचार को विभागों एवं संस्थाओं तथा मीडिया इत्यादि में वर्तमान भंग कार्यकारिणी न करें। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिला 5 सदस्य की कमेटी का चयन 12 जून तक कर लें। यह कमेटी जिला में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करेगी।
16 जून को नई एचपीएनआरएमएस के प्रधान का चयन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उनकी हड़ताल जारी रहेगी क्योंकि शिमला में जो ईसी की बैठक हुई, उसमें कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। इसलिए उनके पास हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
इस मौके पर सोसायटी के कर्मचारी रमेश चंद, रीना शर्मा, गीता देवी, संध्या ठाकुर, दिनेश कुमार, मान सिंह, विकास मेहता, राजेश कुमार, भीम दत्त, राय सिंह, राजेश कुमार, नारायण दत्त, सतीश कुमार, गैंदा स्वरूप, चुन्नी लाल, संजय भट्टी, नितीश कुमार, विद्या दत्त, सागर सिंह, राजेश व अन्य मौजूद रहे।