शहीद कल्याण सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलांह में ब्लड ग्रुप जांच शिविर

Share this post

शहीद कल्याण सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलांह में ब्लड ग्रुप जांच शिविर

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई

शिलाई उपमंडल के शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँह में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया! शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश रामभज शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंडित ब्रह्मदत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम यह विद्यालय सिविल अस्पताल शिलाई के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय राणा का हृदय से आभार व्यक्त करता है जिन्होंने छोटी सी फरियाद पर ब्लड ग्रुप जांच के लिए अपनी टीम भेजी! इस शिविर में सिविल अस्पताल शिलाई में कार्यरत वरिष्ठ लेबोरेटरी टेक्नीशियन सूरत वर्मा ने अपनी टीम के साथ भाग लिया! सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँब द्वारा सिविल अस्पताल शिलाई से पहुंची मेडिकल टीम के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय सेवा योजना की टोपी पहना कर राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार में शामिल किया गया! कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम भज शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पंडित ब्रह्मदत्त ने कहा कि इस दौरान मेडिकल टीम द्वारा विद्यालय के 80 विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप जांचे गए! साथ में विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों को बूस्टर डोज भी लगाए गए! सिविल अस्पताल शिलाई में कार्यरत कर्मठ वरिष्ठ स्टाफ नर्स सरिता वर्मा ने किशोर लड़कियों को पर्सनल हाइजीन के बारे में अहम जानकारी उपलब्ध करवाई!रामभज शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय सिविल अस्पताल से काफी दूर हैं और साथ में कई विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जिसके चलते इस शिविर को विद्यालय में ही लगाने की योजना बनाई गई! इस शिविर को विद्यालय में ही आयोजित करने से अभिभावकों के हजारों रुपए की बचत हुई है! मेडिकल टीम का सहयोग करने के लिए विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता कल्याण वर्मा, कला स्नातक धर्मपाल शर्मा, विज्ञान स्नातक अनिल शर्मा, विज्ञान स्नातक सपना शर्मा एवं कला स्नातक प्रतिभा शर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया था! इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, शारीरिक प्रवक्ता सुरेंद्र चौहान, हिंदी प्रवक्ता गोपाल ठाकुर, राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता कपिल सरस्वती, भाषा अध्यापक प्रताप चौहान ,कला अध्यापक केवलराम, वोकेशनल अध्यापक राजेंद्र सूर्यवंशी, अमित कुमार, लिपिक सुनील शर्मा, सेवादार रण सिंह पोजटा, जगपाल ठाकुर, मिड डे मील वर्कर तोताराम शर्मा इंद्र शर्मा एवं सुरेश कुमार मौजूद रहे!