शिलाई में एस आई यू टीम ने सरो गावँ के एक व्यक्ति से पकड़ी 2.054 किलोग्राम चरस
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
सिरमौर जिला के शिलाई पुलिस थाना के अंतर्गत शिलाई में एस आई यू नाहन की पुलिस टीम को गश्त के दौरन गुप्त सूचना मिली कि गाँव सरो निवासी एक व्यक्ति शिलाई क्षेत्र में चरस बेचने का धंधा करता है ।
जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को नाया गैस एजेंसी के समीप काबू किया तथा तलाशी के दौरान उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से बैग के अंदर से कुल 2.054 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act ) की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । मामले में गिरफ्तार आरोपी को वीरबार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।