उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिस्थल माता अम्बिका देवी नाउ पनाउ मेला 18 से 26 अगस्त
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
सेबों की घाटी से विख्यात माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ भगवती का धार्मिक मंदिर स्थल जगत प्रसिद्ध है। माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ से कुल्लू-मंडी की ओर अनवरत बहती आ रही व्यास नदी का रमणीय दृश्य आनंदित कर देने वाला है।
जिला मंडी मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर पनारसा की पहाड़ियों में उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्ति स्थल है जिसे माता अम्बिकादेवी भगवती नाऊ-पनाऊ के नाम से सुप्रसिद्ध है। यहां हर साल आज कलिकाल में भी माता दैत्यों से महायुद्ध करती आई हैं। भादों मास की कृष्ण अष्टमी यानि इस बार 18 अगस्त से यह महासंग्राम 26 अगस्त अमावस तक देवी भगवती की योगनियों के सहयोग से चलता रहता है। इसे लोक प्रचलित भाषा में वांस-डगांस की देवी-देवताओं और दैत्यों की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
ज़िला मंडी की ढांगसी धार,घोघरा धार, सिकंदरा धार,गंधेरू गणधव्वा धार,रेहड़धार समेत 100 किलोमीटर की पर्वत श्रृंखला में यह लड़ाई चिरकाल से लड़ी जा रही है।
माता नाऊ-पनाऊ की जाग होम इस बार हर साल की तरह इस साल भी 26 अगस्त को बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है।
इस मेलें में हजारों श्रद्धालुओं द्वारा रात्रि जागरण और माता के गुरों द्वारा अलौकिक चमत्कारिक कृत्य जिनमें आग में भी खेल कर्तव्य खेले जाते हैं।
माता नाऊ पनाऊ के भक्तों का पूर्ण विश्वास है कि इस जाग होम में भाग लेने से संसारिक त्रय तापों का निवारण हो जाता है। यही नहीं इसमें कई प्रकार आध्यात्मिक आधिभौतिक आधिदैविक बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। मंडी से 17 किलो मीटर पंडोह नामक स्थान और जिला कुल्लू से 25 किलोमीटर पनारसा नामक स्थान से माताजी नाऊ पनाऊ जाने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है। माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ की भगवती में अटूट श्रद्धा विश्वास रखने वाले स्थानीय लोगों द्वारा माता जी के श्रद्धालुओं की खातिर तवज्जो का भी प्राचीन रिवाज अनवरत चला आ रहा है। 
वर्तमान में माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ भगवती का धार्मिक स्थल बहुआयामी विकासोन्मुखी और सुविधाओं से सराबोर किया जा चुका है। यहां पर रहने के लिए समुचित प्रबंधन व्यवस्था उपलब्ध है।
औट-थलौट नामक स्थानों से भी नाऊ पनाऊ भगवती के मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इस बार का नाऊ पनाऊ भगवती का वांस-डगांस मेला छब्बीस अगस्त को राजकीय दृष्टिकोण से भी अधिक महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश का द्रंग विधानसभा क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सत्ता सियासत में माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ भगवती सत्ता की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है। सत्ता तंत्र की साधना करने वालों का भी अटूट विश्वास है कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले प्रतिनिधि की ही हिमाचल प्रदेश में सरकार गठित होती आई है।
इस बार देवी नाऊ पनाऊ भगवती अम्बिका देवी जी हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनावों उपरान्त गठित होने वाली सरकार की भी अपने गुरों के माध्यम से मार्ग प्रशस्त करने वाली है।
इस बार नाऊ पनाऊ भगवती अम्बिका देवी की जाग होम निश्चित तौर पर धार्मिक-सांस्कृतिक आदान प्रदान के साथ साथ बहुत ही प्रसांगिकता लिए हुए है।
अब तक रिकॉर्ड रहा है कि माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ की द्रंग विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले विधायक की ही हिमाचल प्रदेश में सरकार बनती आई है।
देखें! इस बार माता अम्बिका देवी नाऊ पनाऊ भगवती हिमाचल प्रदेश की बजारत में क्या भविष्यवाणी करने वाली है!!
राजीव शर्मन्