चन्द्रेश्वर मन्दिर चांदपुर धार में 14-15 जून को आयोजित होगा आषाढ़ संक्रांति मेला
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई क्षेत्र के चांदपुर धार में 14 व 15 जून को चन्द्रेश्वर महाराज परिसर में आषाढ़ संक्रांति मेला प्रतिवर्ष की भांति बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रबंधक कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष जीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई
प्रबंधक कमेटी के सचिव जगत सिंह चौहान व प्रताप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में क्षेत्र की कई पंचायतो के लोग अपनी मन्नत पूरी करने के लिए आते है 14 जून को रात्री जागरण का आयोजन किया जाएगा 15 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र नाहन द्वारा मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना व स्टेट मिशन आँन फूट प्रोसेसिंग विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा जिला उद्योग अधिकारी ज्ञान सिंह चौहान शिविर में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे