पावंटा साहिब की पंचायत गोरखुवाला के वार्ड पंच नेअपने साथियो सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Share this post

पावंटा साहिब की पंचायत गोरखुवाला के वार्ड पंच नेअपने साथियो सहित थामा कांग्रेस का हाथ

देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब

सिरमौर जिला के उपमंडल पाँवटा साहिब की पंचायत गोरखुवाला में वार्ड पंच माँगी राम अपने साथियो सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है गोरखूवाला पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड पंच व उनके साथियों ने यह निर्णय लिया कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गये जनसम्पर्क अभियान की अध्यक्षता कांग्रेस मण्डल
अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने की इस दौरान स्थानीय पंचायत के वार्ड मेंबर मांगी राम ने अपने युवा साथियों के साथ पोंटा साहिब विधायक और ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली को देखते हुए और बीजेपी की कूट नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जनसम्पर्क अभियान में
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा छोड़ काँग्रेस में शामिल हुए युवाओ का मालाएं पहना कर स्वागत व धन्यवाद किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उनको होती है उसका समाधान करने के लिए वो हमेशा युवाओं के साथ खड़े है भाई भतीजावाद का का विधानसभा क्षेत्र में पूरा बोल वाला है जिन लोगों को पानी की आवश्यकता है उनको हैंडपंप या बोरवेल नहीं मिल रहे हैं निजी लोगों के लिए हैंडपंप और बोरवेल लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है महंगाई चरम सीमा पर है युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं सड़कों की हालत खराब है और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है हॉस्पिटल को तो रायपुर हॉस्पिटल बना दिया गया है ना डॉक्टर हैं और ना स्टाफ है सरकार की रणनीति गरीबों को और गरीब बनाने की है व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है खनन माफिया प्रशासन पर पूरी तरह से हावी हो चुका है कहीं ना कहीं इसमें स्थानीय विधायक और ऊर्जा मंत्री का पूरा हाथ है तभी खनन वालों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। इस मौके उनके साथ मजदूर नेता एवं भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, किशन ठाकुर , धर्मेंद्र ,संदीप, धीरज, सोनू ,जतिन ,विक्रम, सुनील, अरुण ,मस्तराम, ओम प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।