संगड़ाह बीडीओ विनीत ठाकुर द्वारा पंचायत कर्मचारियो पर नकेल कसना पड़ा भारी : भाजपा को नही आया रास
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन
सिरमौर जिला के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में कार्यरत खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर को भारी राजनीतिक दबाव के बीच यहां से बदल दिया गया जहां पर कर्मचारी को 3 वर्ष के उपरांत तब्दील किया जाता है वहीं पर संगड़ाह में कार्यरत वीडियो को महज 3 माह के अंतराल में ही यहां से रुखसत होना पड़ा जिसको लेकर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों में भारी रोष व्याप्त है लोगों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर के यहां पर छोटे से कार्यकाल में कर्मचारियों को कार्यालय एवं पंचायतों में समय पर आने के लिए मजबूर कर दिया था जहां पर कार्यालय में पेंडिंग कार्यों को युद्ध स्तर पर निपटाने का जिम्मा कर्मचारियों को सौंपा गया था वहीं पर पंचायतों में सचिवों का नियमित आना भी शुरू हो गया था जिस कारण कार्यालय एवं पंचायतों में लोगों को समय पर उनके कार्य निपटाए जा रहे थे।
बताते चलें कि गत 18 मई को उक्त अधिकारी द्वारा पंचायतों में कार्यरत 23 ग्राम रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक को नियमानुसार सर्कल बनाकर बदल दिया गया था ताकि सरकार पर पढ़ रहे यात्रा भत्ते के अतिरिक्त भार को कम किया जा सके तथा लोगों के समय पर काम हो सके।लेकिन इन तकनीकी सहायकों एवं ग्राम रोजगार सेवकों का बदला जाना भाजपा नेताओं को रास नहीं आया और इसी के चलते खंड विकास अधिकारी को यहां से बदल दिया गया।
रेणुका के विधायक विनय कुमार ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में 6 विकास खंडों में पहले ही तीन खंड विकास अधिकारीओं के पद रिक्त चल रहे थे इसके बावजूद भी सरकार द्वारा यहां से महज तीन माह के अंतराल में बीडीओ का बदला जाला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा की सगड़ाह ब्लॉक समिति अध्यक्ष के जीआरएस भतीजे को होम सर्कल न दिए जाने पर उक्त अधिकारी को बदल दिया गया जो सरासर गलत है।
— लाना पालर पंचायत की प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि कार्यालय एवं पंचायतों में भारी सुधार देखने को मिल रहा था जहां पर पंचायत सचिव अपनी मर्जी से आते थे उक्त अधिकारी के यहां पर आने के उपरांत इनका आना नियमित हो गया था।
–लुधियाना पंचायत के प्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के अधिकारी को बदलना एक प्रकार से विकास को रोकने के बराबर है।
–रेढ़ली पंचायत के प्रधान हेमचंद ने खंड विकास अधिकारी के इतने कम समय में तबादले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
— बाउनल काकोग पंचायत प्रधान रीना शर्मा ने बताया कि जहां पर पंचायतों में सुधार हो रहा था वही अब पंचायतों में व्यवस्था चरमरा जाएगी।