शिमला के खलीनी में विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
शहरी विकास नगर नियोजन आवास विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर खलीनी के डे केयर सेंटर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.
उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन किया गया है जिससे कि वे उपेक्षित महसूस ना करें.
शहरी विकास मंत्री ने इस अवसर पर हेल्प एज इंडिया द्वारा लिखित पुस्तक ब्राइडगिंग दा गेप विद एल्डर्स का विमोचन भी किया तथा युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह बुजुर्गों के प्रति सजग और संवेदनशील रुख अपनाएं जिससे वे समाज मैं अभिन्न भागीदारी निभा सके.शहरी विकास मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने उपेक्षित वर्ग के लिए आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना चलाई है जिससे वह सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकते है
हेल्प एज इंडिया के राज्य अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें संस्था द्वारा संचालित विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवाओं से उन्हें अवगत करवाया.
पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका भटुनगरु ने पुलिस के पूर्ण सहयोग का वरिष्ठ नागरिकों को आश्वासन दिया और हेल्प एज इंडिया संस्था की सराहना की.
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शहरी भानु गुप्ता स्थानीय पार्षद पूरणमल तथा भाजपा के पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे.