कुहन्ट पंचायत के पूर्व उप-प्रधान कल्याण सिंह चौहान का आकस्मिक निधन
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई विकास खण्ड की पंचायत कुहन्ट के पूर्व में रहे उप-प्रधान गावँ सुन्दराड़ी निवासी कल्याण सिंह चौहान के आकस्मिक निधन से पंचायत व शिलाई में शोक की लहर है
बीती रात कल्याण सिंह चौहान के पेट मे अचानक दर्द उठा जिसके चलते परिजन व गावँ के लोग उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल शिलाई ले आए प्राथमिक उपचार के थोड़ी देर बाद ही उनकी मृत्यु हो गई 
कल्याण सिंह चौहान वर्ष 1984 से 1991 तक कुहन्ट ग्राम पंचायत के उप-प्रधान रहे इस पद पर रहते हुए उन्होंने गरीबो व जरूरतमंद की सेवा की स्वमं तंगहाल जिंदगी जीते हुए भी कभी अपने लिए सरकारी योजनाओं का लाभ नही लिया कड़ी मेहनत करके अपना जीवन गुजारा कुछ वर्ष पूर्व उनके छोटे बेटे उदय सिंह की शिमला में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी तब से वह काफी टूट गए थे लेकिन उसके बाद भी आज तक दीन दुखियों के काम आते रहे घर के मुखिया होने के नाते वह अधिकतर शिलाई में रहते थे घर का कार्य उनका बड़ा बेटा भरत सिंह व उनकी धर्मपत्नी शूपी देवी देखती लेकिन स्वम् शिलाई में जरूरतमंद लोगों के काम आते रहे और आज संसार से विदा हो गए उनके अंतिम संस्कार में कांडी, सुन्दराड़ी सहित अनेको गावँ के लोग शव यात्रा में शामिल रहे