ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ करना भाजपा का नेहरू गांधी परिवार को बदनाम करने का षडयंत्र:जगत राम शर्मा
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकारों का रिमोट कंट्रोल नागपुर में आरएसएस के हाथ है। इसलिए केंद्र व प्रदेश की सभी एंजेसियां ईडी, सीआइडी व सीबीआई आदि का कंट्रोल भी आरएसएस के हाथ में है। ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ करना भाजपा का नेहरू गांधी परिवार को बदनाम करने का षडयंत्र है।
यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने मंगलवार को जारी प्रैस बयान में कही। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में नेशनल हेराल्ड, पैट्राेयट व अन्य कई देशभक्त अखबारों ने आजादी के संघर्ष का समर्थन किया और कई पत्रकार जेलों में भी रहे और शहीद भी हुए । आज देश में किसान, कर्मचारी, मजदूर वर्ग तथा आम जनता मोदी सरकार से बहुत खफा है इन बातों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा लगातार नेहरू गांधी परिवार के साथ कोई न कोई षडयंत्र रचती रहती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों की समस्याओं की लहरें एकदम तेज हाेगीं और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इन लहरों की अगुवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही होगा। जो लोगों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं । मोदी ने तो देश को चौराहे पर खड़ा कर दिया। जिसके लिए देश की सभी ट्रेड यूनियनें मिलकर पहले ही मोदी के विरूद्ध संघर्ष कर रही है।
———-