सिरमौर जिलाधीश से टिम्बी-मिल्लाह मार्ग पर क्रेश बेरियर,स्पीड ब्रेकर व सड़क को चौड़ा करने की मांग

Share this post

सिरमौर जिलाधीश से टिम्बी-मिल्लाह मार्ग पर क्रेश बेरियर,स्पीड ब्रेकर व सड़क को चौड़ा करने की मांग

देवभुमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के जेलभोज के युवा अपनी प्रमुख मांग को लेकर जिलाधीश सिरमौर आर के गौतम से मिले उन्होंने
टिम्बी- मिल्लाह, सड़क मार्ग पर क्रेश वेरियर ओर स्पीड ब्रेकर के साथ सड़क के तंग मोड़ो को चौड़ा करने की फ़रियाद लगाई गत वर्षों से इस सड़क पर दुर्घटनाओं का अनोखा मंजर देखने को मिल रहा है हमारे भाग्य की रेखा दिन प्रतिदिन संकट की रेखा बनती जा रही है इस गंभीर विषय से अवगत करवाया और विस्तार से चर्चा भी की गई इस सड़क पर
भविष्य में ऐसे गंभीर सड़क हादसे रोके जाए जिस सड़क मार्ग पर अनेकों नौजवानों और बुजुर्गो की जीवन लीला समाप्त हुई और कई घरों के चिराग बुझ गए आज बहुत दुःख होता है कि हमारे स्थानीय जन प्रतिनिधि क्यों गंभीर नहीं है जबकि सड़क हादसों के दौरान सांत्वना देने जरूर अपनी उपस्थिति देते है लेकिन हादसे के बाद सड़क की कोई सुध नही लेता है मिल्लाह पंचायत, क्यारी गुनडाह पँचायत,बकरास पंचायत, बिड़ला दिगवा पंचायत इत्यादि का बड़ा क्षेत्र इस सड़क मार्ग पर आता है उन्होंने सड़क मार्ग को जल्द से जल्द धनराशि स्वीकृत करवाकर क्रेश वेरियर,स्पीड ब्रेकर ओर तंग मोड़ो को चौड़ा करने की मांग की जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके
जिलाधीश महोदय ने इस विषय को गम्भीरता से सुना व उमीद जताई कि शीघ्र ही सड़क की हालत ठीक करवाने के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी