शिलाई की अनेको पंचायतो में हुए अंडर-16 लड़के लड़कियों के कब्बडी ट्रायल
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई
शिलाई पंचायत मैदान में सिरमौर कब्बड्डी संघ द्वारा अंडर-16 लड़के व लड़कियों के ट्रायल जिला संघ के महासचिव जी एस नेगी की देखरेख में हुए 
जी एस नेगी ने बताया कि दोनों वर्गों में 30-30 खिलाड़ियों ने भाग लिया पंचायत स्तर पर आयोजित ट्रायल में आज ग्राम पंचायत नाया,बाली-कोटी,मानल पंचायत में भी कब्बड्डी ट्रायलआयोजित किए गए उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर के खिलाड़ी आगामी 26 जून व 3 जुलाई को जोन लेबल प्रतियोगिता में भाग लेंगे
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सिरमौर कब्बड्डी संघ स्पोर्ट्स किटें प्रदान करेगा