शिमला योगदा सत्संग ध्यान केंद्र में 21 जून सायं 5 बजे से होगा कार्यक्रम
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर *आनंद शिखर साधनालय*, पन्ती में एक ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोसाइटी द्वारा संचालित यह आश्रम बनूटी – पाहल मार्ग पर बनूटी से तीन किलोमीटर पर स्थित है। 
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए योगदा सत्संग ध्यान केंद्र, शिमला के अध्यक्ष श्री आर आर वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 जून को सांय 5.00 बजे से 6.30 बजे तक होगा जिसमें कोई भी व्यक्ति, जिसे ध्यान योग के द्वारा शांति की अनुभूति कैसे प्राप्त की जा सकती है,के बारे में जानने की उत्सुकता हो, भाग ले सकता है। कार्यक्रम में निर्देशित ध्यान, श्वाश प्रविधि, मानसदर्शन आदि का अभ्यास करवाया जाएगा। इसके बाद गुरु लंगर का भी आयोजन किया गया है।
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थापना श्री श्री परमहंस योगानंद द्वारा वर्ष 1917 में की गयी थी। उन द्वारा रचित विश्वप्रसिद्ध पुस्तक *’ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगी’* का अनुवाद 50 से भी अधिक भाषाओं में हो चुका है।