कोटखाई से लापता सुनील कुमार की खोज के लिए ली जा रही है ड्रोन की मदद

Share this post

कोटखाई से लापता सुनील कुमार की खोज के लिए ली जा रही है ड्रोन की मदद

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

गत 16 जून से कोटखाई तहसील से लापता हुए शिलाई विकासखंड के ग्राम दिगवा निवासी सुनील चौहान के मामले को लेकर हिमाचल युवा कांग्रेस के महासचिव वह उच्च न्यायालय में अधिवक्ता राहुल चौहान में अपने साथियों के साथ एसपी शिमला मोनिका भटुंगरू को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है गौरतलब है कि दिवा निवासी 22 वर्षीय सुनील चौहान कोटखाई में मजदूरी करता था 16 जून सुबह लगभग 7:00 बजे वह अपने घर से निकला परंतु वापस नहीं लौटा इस मामले में शिलाई से लगभग दो दर्जन लोग कोटखाई थाने में शिकायत दर्ज करवाने भी गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एसपी शिमला से भी इस मामले की जांच में तेजी लाने की अपील की गई है।
एसपी शिमला मोनिका भटुंगरू
ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से फोन पर संपर्क कर जांच की स्थिति को जाना।
एस पी शिमला आश्वासन देते हुए कहा कि सुनील कुमार की खोज के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।
स्थानीय लोगों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है और शनिवार तक अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर भेजा जाएगा।
इस मौके पर शिलाई के युवा अमित चौहान, मुकेश ठाकुर, यशपाल ठाकुर, बलवंत ठाकुर आदि मौजूद थे।