राजा बीरभद्र का जन्मदिन 23 जून को मण्डल स्तर पर मनाया जाएगा

Share this post

राजा बीरभद्र का जन्मदिन 23 जून को मण्डल स्तर पर मनाया जाएगा

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन

विधानसभा के पूर्वाध्यक्ष व सिरमौर जिला कांग्रेस संग़ठन मामले के प्रभारी गंगूराम मुसाफिर ने सिरमौर जिला के सभी कांग्रेस मण्डल अध्यक्षो को स्व.राजा बीरभद्र सिंह का जन्मदिन मण्डल स्तर पर मनाने का अनुरोध किया है
उन्होंने बताया कि 23 जून को राजा साहिब के जन्मदिन पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कांग्रेस भवन नाहन आयोजित होना था में परिवर्तन किया गया है उन्होंने सिरमौर के सभी मण्डलाध्यक्षो को मण्डल स्तर पर पूर्व मुख्यमंत्री राजा बीरभद्र सिंह का जन्मदिवस मनाने को कहा है