पूर्व विधायक किरनेश जंग व अश्वनी शर्मा का जनसम्पर्क अभियान में जोरदार स्वागत
देवभूमि न्यूज डेस्क
पावंटा साहिब
ब्लॉक कांग्रेस पोंटा साहिब के वार्ड नंबर 11 में जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में चलाया गया। वही विशेष तौर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग भी उपस्थित रहे।
वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया और स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वही अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने सबसे पहले स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया और स्थानीय लोगों की कुछ समस्याओं का समाधान किया। वही बोलते हुए एक बार फिर से पूर्व विधायक ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा उन्होंने कहा की आज महंगाई चरम सीमा पर है गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया है दूसरी ओर युवा रोजगार के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं युवाओं के पास रोजगार नहीं है स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है हॉस्पिटल में डॉक्टर नर्स नहीं है पोंटा हॉस्पिटल को एक रेफर हॉस्पिटल बना दिया गया है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूर और दलितो की पार्टी है कांग्रेस पार्टी समान विकास करती है धर्म जाति से ऊपर उठकर गरीब का विकास करती है
आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है। बीजेपी सरकार अमीरों की पार्टी है इनके पास सिर्फ जुमलो के इलावा कुछ नहीं है इस मौके उनके साथ पूर्व प्रधान पातलियो पंचायत दाताराम, भाटोंवाली व पंचायत प्रधान राकेश चौधरी ,पूर्व बीडीसी गुरदीप सिंह, विकास कुमार, बंसीलाल, जीतो ,तारा देवी, सुनील कुमार ,रवि कुमार, आकाश कुमार ,परमजीत सोनू आदि लोग मौजूद रहें।